Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी से डीप फेक के खतरों पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने व्‍यक्‍त की चिंता

Follow

Published on: 02-12-2024

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी, विशेषकर डीप फेक से उत्पन्न खतरों पर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है। भुवनेश्‍वर में 59वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पुलिस पर कार्य भार कम करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर बल दिया। उन्‍होंने पुलिस थानों को संसाधन आवंटन का केंद्र बिंदु बनाने का सुझाव दिया।

श्री मोदी ने कहा कि राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर व्‍यापक विचार विमर्श हुआ। उन्‍होंने सम्‍मेलन के दौरान सुझाई गई रणनीतियों पर संतोष व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्‍व से डिजिटल जालसाजी, साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित संकटों से निपटने के लिये भारत की प्रौद्योगिकी क्षमता दोगुनी कर इस चुनौती को अवसर में बदलने की अपील की।

शहरी पुलिस प्रबंधन में प्रभावी कदमों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने सुझाव दिया कि प्रत्‍येक पहल देश के सौ शहरों में समन्वित रूप से लागू की जाये। उन्‍होंने स्‍मार्ट पुलिसिंग के मंत्र पर जोर दिया तथा पुलिस बल को और अधिक सतर्क, कौशल संपन्‍न, विश्‍वसनीय और पारदर्शी बनाने का आग्रह किया।

तीन दिन के इस सम्‍मेलन में पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक रैंक के लगभग दो सौ पचास अधिकारियों ने भाग लिया। गृहमंत्री अमित शाह और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी बैठक में शामिल हुए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।