Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का प्रस्‍ताव खारिज

Follow

Published on: 20-12-2024

अमरीकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने, सम्‍भावित शट-डाउन के केवल एक दिन पहले, संघीय कार्यों के लिए वित्‍तपोषण और ऋण सीमा निलंबित रखने के निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का प्रस्‍ताव खारिज कर दिया है।

श्री ट्रम्‍प ने मांग की थी कि ऋण सीमा बढाने या निलंबित करने का प्रस्‍ताव विधान में शामिल किया जाए ताकि सरकारी काम-काज ठप्‍प होने की आशंका रोकी जा सके। ऋण सीमा वह कुल धनराशि है जो सरकार अपने दायित्‍व पूरे करने के लिए उधार ले सकती है। इस सीमा से आगे उधारी के लिए संसद की मंजूरी जरूरी है।

यह सीमा बढाने के बदले सांसदों ने अगले वर्ष एक जनवरी तक प्रस्‍ताव निलंबित रखा है। निलंबन खत्‍म होने के बाद ऋण सीमा वित्‍त विभाग से जारी ऋण राशि के अनुरूप स्‍वत: बढ़ जाएगी।

जनवरी में यह सीमा बढ़ने के बाद वित्‍त विभाग ऋण चुकाने में देश की विफलता रोकने के लिए असाधारण उपायों का प्रयोग कर सकता है। अनुमानों के अनुसार इन उपायों से ऋण चुकाने में अगले वर्ष गर्मियों तक का विलम्‍ब हो सकता है। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प इस स्थिति को टालना चाहते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में ऋण सीमा बढ़ाने की जरूरत होगी।

ऋण सीमा बढाने या निलंबित रखने से नए व्‍यय या कर कटौती की अनुमति नहीं मिलती। इससे केवल सरकार को अपनी मौजूदा जिम्‍मेदारियां पूरी करने की अनुमति मिलती है। इसी वजह से ऋण सीमा समाप्‍त करने की दलील भी दी जाती है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।