Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगी दाखिल

Follow

Published on: 23-10-2024

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
प्रियंका मंगलवार रात अपनी मां एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां पहुंचीं।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय ये सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता भी प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे।
नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के साथ यहां कलपेट्टा में पूर्वाह्न 11 बजे रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी वाद्रा के कार्यक्रम के अनुसार, रोड शो के बाद पूर्वाह्न 11.45 बजे वह लोगों को संबोधित करेंगी और उसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
उनका मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है।
राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।