Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

सामूहिक विवाह समारोह मे 07 जोड़े एक दूजे के हुए: श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Published on: 19-04-2025
  • शास्त्री नगर स्थित श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ 13 वां निःशुल्क शादी समारोह कार्यक्रम
  • इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. श्री नारायण शुक्ला (तकाबी बाबू) ने लिया था गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का संकल्प
  • परिवार के लोग उसी संकल्प को बढ़ा रहे हैं आगे, क्षेत्र में हो रही है सराहना

रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत खीरो कस्बा स्थित क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निःशुल्क विवाह योजना के अंतर्गत एक शादी समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। निःशुल्क विवाह कार्यक्रम श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संस्थापक रहे स्व. श्री नारायण शुक्ला उर्फ तकाबी बाबू की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।

लगातार आयोजित किया जा रहा यह 13 वां सामूहिक शादी समारोह का कार्यक्रम था। इस बार भी सात जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए वैवाहिक बंधन में बंधे। कस्बे के शास्त्री नगर में स्थित श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में से एक है। इंटर कॉलेज के संस्थापक रहे स्व. श्री नारायण शुक्ला (तकाबी बाबू) ने 13 वर्ष पहले निःशुल्क विवाह योजना के अंतर्गत क्षेत्र की गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने का संकल्प लिया था।

तब से यह प्रक्रिया अनवरत चलती आ रही है। स्व. तकाबी बाबू के संकल्प को उनके परिवार के लोग बखूबी निभा रहे हैं। उनकी पत्नी पुष्पा शुक्ला, पुत्र अंकित शुक्ला व उनके छोटे भाई राजू शुक्ला लगातार हर वर्ष क्षेत्र की गरीब बेटियों की शादी के लिए सामूहिक शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। शनिवार को इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

सभी सातों जोड़ों को घर-गृहस्ती में उपयोग होने वाले सभी उपयोगी सामान दहेज के रूप में देकर उनका कन्यादान किया गया। वैदिक विधि-विधान से सभी शादियां संपन्न हुईं। इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में हर ओर सराहना हो रही है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।