Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

Follow

Published on: 16-09-2024

पुलिसकर्मियों सहित अपराध में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

स्थानीय आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार के बाद उसकी हत्या की घटना के मद्देनजर पीड़ित के लिए न्याय की मांग को लेकर रविवार को यहां प्रदर्शन किया गया और रैलियां निकाली गईं।

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने बारिश के बीच हाथों में तख्तियां लेकर जादवपुर 8बी बस अड्डे से दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क तक मार्च निकाला। ये सभी पूर्व सैन्य अधिकारी पुरुलिया सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र (एलुमनी) थे।

शहर के मध्य भाग में स्थित वेलिंगटन में कलकत्ता गर्ल्स हाई स्कूल की पूर्व छात्राओं ने भी एक रैली निकाली और मृतका के लिए न्याय की गुहार लगाई।
कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर सैकड़ों नर्स ने साल्ट लेक के करुणामयी में रैली निकाली तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग की।

शाम को लोग बेहाला के रूबी क्रॉसिंग-पटुली और परनाश्री में एकत्र हुए और अधिकारियों और पुलिसकर्मियों सहित अपराध में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।