Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

एनएसपीएस स्कूल तेजगांव में मनाया गया ब्लैक डे

Published on: 14-02-2025
  • देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा : प्रधानाचार्य

सरेनी, रायबरेली। भारत के लोग 14 फरवरी को ‘काला दिन’ व ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हैं। दरअसल 14 फरवरी, 2019 के दिन ही पुलवामा में पाकिस्तान के आश्रय में पलने वाले आतंकियों ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमला किया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। आज देश पुलवामा हमले की छठी वर्षगांठ मना रहा है।

सरेनी क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव में शुक्रवार को ‘काला दिन’ व ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया गया। यह दिन उस बलिदान और साहस की याद दिलाता है, जो हमारे सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए किया। इस अवसर पर, विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि का आयोजन

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एकत्रित हुए। उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की ताकि उनकी याद हमेशा हमारे दिलों में बसी रहे। इस अवसर पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर सम्मान और श्रद्धा से शहीदों को याद किया।

प्रधानाचार्य का प्रेरणादायक संदेश

आखिर में, प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि हम पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद राष्ट्र सदैव रखेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, और कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण दिवस का अर्थ को समझा और अपने वीर जवानों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

रिपोर्ट@ शैलेश कुमार साहू 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।