Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

पुणे:बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Follow

Published on: 07-11-2024

पुणे । मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 16वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है और उसकी पहचान गौरव अप्पुने के रूप में हुई है। संदिग्ध आरोपी की उम्र 23 साल है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गौरव ने हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी।
गौरव उन शूटरों के पहले बैच के संपर्क में था जिन्हें पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या का ठेका दिया गया था। बाद में शूटर पीछे हट गए। क्राइम ब्रांच की टीम गौरव को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगेगी।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।
इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक गवाह को 5 करोड़ रुपये की धमकी वाला कॉल आया था। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
गवाह ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।
इस बीच, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर की तलाश में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। अख्तर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार कथित तौर पर राजस्थान से लाए गए थे। अब तक पांच हथियार जब्त किए जा चुके हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।