Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

रायबरेली जिलाधिकारी के आदेश को नहीं मानता गल्लामडी स्थित विजय फ्यूल्स 

Published on: 09-02-2025
  • बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को खुलेआम दिया जा रहा पेट्रोल
  • खबर प्रकाशन के बावजूद जिला प्रशासन नहीं कर रहा कार्यवाही
  • क्या सिर्फ कागजों और होर्डिंग्स तक सीमित रह गया अभियान
  • सीसीटीवी कैमरे का दूसरी तरफ घुमा दिया जिससे न मिले सुबूत
  • रायबरेली में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां

रायबरेली। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने 26 जनवरी से ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस नियम के तहत, दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा।

परंतु जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप पर इस अभियान का पालन नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का होर्डिंग तो लगा दिया गया परंतु इसका पालन नहीं किया जा रहा है। गल्लामंडी स्थित विजय फ्यूल्स एच पी पेट्रोल पंप पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मोटर साइकिल सवार पेट्रोल भरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भले ही जिला प्रशासन व रायबरेली पुलिस ने नियम के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। और पेट्रोल पंप के मालिकों ने वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स लगा दिए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि बिना हेलमेट के ईंधन नहीं दिया जाएगा। लेकिन ऐसे होर्डिंग का क्या फायदा जिसका पालन न किया जाए

रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा और नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किए जाने का निर्देश भी दिया। परंतु पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा दिया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को रायबरेली जिलाधिकारी व रायबरेली पुलिस का तनिक सा भी भय नहीं है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।