Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

रायबरेली: सर्वेश्वरी समूह कुष्ठ सेवा आश्रम ने 130 बुजुर्गों और दिव्यांगों को दी मच्छरदानी, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Published on: 04-09-2025

महराजगंज (रायबरेली)। बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह कुष्ठ सेवा आश्रम शाखा मुंशीगंज ने बुधवार को चंदापुर राजमहल रायबरेली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 130 वृद्ध, दिव्यांग और निर्धन ग्रामीणों को निशुल्क मच्छरदानी और फलदार पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु गुरुपद संभव राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि चंदापुर स्टेट के छोटे राजा हर्षेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के बाद नवीन सीएचसी परिसर में पौधारोपण किया और कहा कि समूह का यह प्रयास ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण बचाव के लिए सराहनीय है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशाखोरी और अंधविश्वास से दूर रहें, बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें और लगाए गए पौधों की देखभाल करें।

इस अवसर पर रवीन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह (सोनू राजा), ममता सिंह (छोटी रानी), शिवरतन सिंह, रमेश सिंह, रणविजय सिंह, अमित सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, आर.के. यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।