Wednesday, 28 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा●दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा
उत्तर प्रदेश

‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’: रामपुर में ₹690 करोड़ से अधिक की 102 विकास परियोजनाओं की सौगात

30 June 2026, 9:31 am  |  लोकायत दर्पण

पौराणिक स्थलों और सनातन संस्कृति की पुण्यधरा रामपुर जनपद विकास के सुपथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद के मिलक एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों को एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण को रफ्तार देते हुए ₹690 करोड़ से अधिक की लागत वाली 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत हुई, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, किसानों और व्यापारियों को सीधे तौर पर लाभान्वित कर सम्मानित भी किया गया। मेधावी छात्राओं, युवाओं और किसानों को मिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि और उपकरण वितरित किए गए: बोर्ड परीक्षा की मेधावियों को प्रोत्साहन: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को डिजिटल व उद्यमी बनने का संबल: ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप बांटे गए, वहीं ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत युवा उद्यमियों को व्यापार बढ़ाने के लिए चेक सौंपे गए। अन्नदाताओं को सहायता: ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत प्रभावित किसान परिवारों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। व्यापारियों का हुआ सम्मान प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले व्यापारी वर्ग को भी इस मंच से विशेष सम्मान मिला। राज्य के विकास में अनुकरणीय योगदान देने वाले स्थानीय व्यापारियों को समारोह में सम्मानित किया गया। इस महा-अभियान की सफलता पर जनपद वासियों और सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं। इन 102 परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से रामपुर में रोजगार, शिक्षा, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी। रामपुर ब्यूरो।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →