Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

रेणुकूट के रवि सिंह थाईलैंड के लिए हुए रवाना, इंटरनेशनल ताईक्वानडो टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Published on: 08-08-2025

रेणुकूट(सोनभद्र)। सोनभद्र ज़िले के रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह रवि सिंह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को – जेनरेशन में कार्यरत है रवि सिंह पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए हैं। वे 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली 8वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दुनियाभर के 32 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

रवि सिंह की यह उपलब्धि रेणुकूट ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रवि ने इस मुकाम का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने की खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और हिण्डालको परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की रवि ने रवाना होते समय कहा: “मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज रवाना हो रहा हूँ। देश के लिए खेलने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं अपने प्रदर्शन से देश और जिले का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।