Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) ने किया दौरा

Published on: 08-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में दिनांक 07 और 08 अगस्त को एनटीपीसी महारत्न कंपनी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) गौतम देब ने दो दिवसीय दौरा किया। उनके साथ उत्तरा क्लब, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती बिपाशा देब भी उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर श्री देब ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें स्टेज–3 क्षेत्र, यूनिट 1 से 6 तक के नियंत्रण कक्ष, एफजीडी क्षेत्र सहित प्रमुख इकाइयों के संचालन की गहन समीक्षा की। दौरे के उपरांत एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने परियोजना की प्रगति, चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं।

श्री देब ने इस दौरान परियोजना के कार्यकारी संघ, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं युवा कर्मचारियों से भी संवाद किया और उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को सुना।

इसी क्रम में श्रीमती बिपाशा देब ने वनिता समाज, शक्तिनगर द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सेवाओं – जैसे वनिता रसोई, वात्सल्य क्रेच, टाइनी टॉट्स, बाल भवन एवं वेलफेयर शॉप – का दौरा किया। तत्पश्चात महिला मंडल की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विविध पहलुओं पर सार्थक चर्चा की गई।

शाम को स्थानीय अतिथिगृह में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सुश्री विदुषी वर्मा ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।