Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

ऋषभ पंत ने करियर को लेकर लिया अहम फैसला, इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए दिखाया उत्साह।

Published on: 15-01-2025

Rishabh Pant In Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से सीनियर प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा गया। वहीं भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री भी चाहते हैं भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले प्लेयर्स रेड बॉल फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट में खेलें। अब ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली की टीम तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।

 

23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी दिल्ली की टीम

दिल्ली क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी में 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खेलना है। इसके बाद 30 जनवरी को दिल्ली को रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेलना है। दिल्ली की टीम ग्रुप डी में पांच मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। ऋषभ पंत ने दिल्ली के पहले मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और उसका खुलासा खुद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव अशोक शर्मा ने किया। पंत ने पिछली बार 2017-2018 सीजन में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से हिस्सा लिया था।

राजकोट में टीम से जुड़ेंगे ऋषभ पंत

अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया कि ऋषभ पंत ने अगले रणजी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है और सीधे राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। हम चाहते है कि विराट कोहली भी खेलें, लेकिन हमें उनका रिएक्शन नहीं मिला है। हर्षित राणा को भारतीय टी20 टीम में चुना गया है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं होंगे। पंत और विराट को दिल्ली के संभावित प्लेयर्स में शामिल किया गया है, जो सामान्य बात है क्योंकि आखिरी फैसला इन दोनों प्लेयर्स को ही लेना है। शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल के भी अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए खेलने की उम्मीद है।

पंत फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बना चुके 4000 से ज्यादा रन

ऋषभ पंत ने अभी तक कुल 68 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4868 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 308 रन रहा है। वहीं 67 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 1789 रन दर्ज हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने दो शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।