Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में रच सकते हैं इतिहास!

Follow

Published on: 02-12-2025
छवि स्रोत: एपी
रोहित शर्मा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 57 रन बनाए. ऐसे में वह दूसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

विराट कोहली तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड!

वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 274 पारियों में 328 छक्के लगाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने अब तक वनडे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 188 पारियों में 324 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित दूसरे वनडे में 5 छक्के लगाने में सफल रहे तो बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा. लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनथ जयसूर्या का नाम है, उन्होंने 383 पारियों में 263 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं

इस मैच में रोहित एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं. रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 503 मैचों की 536 पारियों में 645 छक्के लगाए हैं। इस मामले में क्रिस गेल का नाम दूसरे स्थान पर है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए थे। रोहित अब उनसे काफी आगे निकल गए हैं.

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 57 रन की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए और वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए थे, उस रिकॉर्ड को रोहित ने तोड़ दिया है. रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के लगाए हैं।

credit – india news

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।