Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

हिण्डाल्को में ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों के सम्मान में सारथी उत्सव- 2025 का हुआ आयोजन

Published on: 24-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को के मल्टी फैसिलिटी हॅाल में ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों के सम्मान में सारथी उत्सव- 2025 का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया श्री समीर नायक एवं मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् हॅाल में मौजूद सभी ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों समेत कर्चारियों एवं अधिकारियों ने सुरक्षित रहने के लिए शपथ ली। इस मौके पर ड्राइवरों को संबोधित करते हुए समीर नायक ने कहा कि सारथी उत्सव सिर्फ उत्सव का मंच नहीं बल्कि ये आप के समर्पण को मान्यता देने और आप की भलाई का भी मंच है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जहां आप अपने को खुद सम्मानित एवं मूल्यवान महसूस कर सकें। वहीं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी लोग हमारे बिजनेस का हिस्सा हैं। ट्रांसपोर्टेशन देश की प्रगति की नींव है। आप सभी का हिण्डाल्को पर बहुत बड़ा एहसान है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुआ कहा कि ऐसे ही आप लोगों की जिन्दगी हमेशा मुस्कुराती रहे। वहीं कॉमर्शियल हेड श्री रवि गुप्ता ने चालकों का इकॉनॉमी के विकास में महत्व दर्शाते हुए कहा कि, आप सभी देश की इकोनॉमी का पहिया हो, जिस दिन यह रूक गया उस दिन सब कुछ बंद पड़ जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर्स के लिए कई तरह के जागरुकता फैलाने वाले खेलों का भी आयोजन किया गया तथा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। अंत में चालकों और ट्रांसपोर्टरों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ईआर हेड अजय सिन्हा, सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), परिर्वतन हेड राजीव झुनझुनवाला, प्रशासनिक एवं जनसर्म्पक विभाग प्रमुख यशवंत कुमार, लॉजिस्टिक विभाग के प्रबंधक मनवीर आजाद समेत पूरी लॉजिस्टिक की टीम मौजूद रही।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।