Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सरोजनीनगर बार एसोसिएशन ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन

Published on: 25-02-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कार्यकारिणी की बैठक कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कार्यकारिणी की बैठक में राजेश कुमार सिह अध्यक्ष सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ की अध्यक्षता में एवं गोविन्द्र प्रताप शुक्ला एडवोकेट महामंत्री सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ के संचालन में सम्पन्न हुई।

सरोजनी नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया भारत सरकार द्वारा वकीलों के विरोध में नया काला कानून बनाया गया है यह हित में नहीं है अध्यक्ष ने कहा जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है और अधिवक्ता संशोधन बिल का ड्राफ्ट बनाया गया है।

उक्त बिल पास होकर कानून में तब्दील हो जायेगा जो अधिवक्ता हितों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर रहा है। तथा जो अधिवक्ता के व्यक्तिगत स्वतंत्रतां का हनन करता है उसका प्रस्तावित संशोधन बिल से भविष्य में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज व समस्त बार एसो० एवं अधिवकताओं की मौलिक स्वतंत्रता एकता व अखण्डता को खण्डित करने तथा दमन करने के आशय को परिलक्षित करता है।

प्रस्तावित अधिवक्ता बिल 2025 को सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता विशेष प्रदर्शित करते है। सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शुक्रवार के दिन सरोजनीनगर बार एसो० लखनऊ समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहेगा। सरोजनी नगर बार एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला ने बताया कि अगर सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए बिल में संशोधन नहीं करेगी तो हम सभी अधिवक्ता साथी आगे की रणनीति करेंगे। उन्होंने बताया देश के सभी अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बैठक में मोहनलालगंज अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, अमित प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, संजय तिवारी, विवेक कुमार सिंह, सचिन जायसवाल, समर सेन, गुलबीर सिंह, खुर्शीद अहमद, एच आर रहमान, देवेंद्र कुमार, ललित, मोहन, ओम प्रकाश सिंह अंकुश, निर्मल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी, अविनाश कुमार ओझा प्रवक्ता आदि अधिवक्तागण काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।