Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह से व्यापार मण्डल प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

Published on: 14-09-2025
  • प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचा 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल
  • स्वास्थ्य, विद्युत और नगर निगम की समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

शकील अहमद

सरोजनीनगर,लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा अपने 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ 13 सितम्बर 2025 को सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह से उनके आवास पर मिले। मुलाक़ात में व्यापार मंडल ने क्षेत्र की स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निगम और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारी दोहरे रवैये से काम कर रहे हैं, जिससे व्यापारी और आम जनता परेशान है। विधायक राजेश्वर सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी 43 उपकेंद्रों की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे 10 दिनों में क्षेत्रीय समस्याओं की लिखित रिपोर्ट उन्हें सौंपें।बैठक के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को मां पीतांबरा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतिनिधि मंडल में दिलीप द्विवेदी–प्रदेश महासचिव, रवीश श्रीवास्तव–प्रदेश महामंत्री,सरदार जगजीत सिंह– प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि शर्मा–प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार हजेला–विधानसभा प्रभारी सरोजनी नगर, नीरू तिवारी–विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दीप्ति सिंह-समीक्षा प्रभारी, नागेन्द्र सिंह यादव अध्यक्ष नादरगंज व्यापार मण्डल, राजेश दुबे–वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एयरपोर्ट व्यापार मण्डल इकाई मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।