Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

ईद-उल-फितर पर एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में छाया भाईचारे और खुशियों का रंग

Published on: 10-04-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही उल्लास, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। वीवा क्लब में आयोजित इस भव्य आयोजन में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सबने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठास से भरा यह दिन सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारीगण – संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं अध्यक्ष वीवा), अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), दिनेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) और राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) ने भी कार्यक्रम मे शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने अपने संबोधन में ईद के मूल्यों – समानता, भाईचारा और एकता – पर जोर दिया। वहीं अब्दुल नदीम, अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) ने इस त्यौहार के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर विंध्यनगर मस्जिद के इमाम क़ारी जावेद साहब ने भी एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी समुदायों में प्रेम और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक पांडे के स्वागत भाषण से हुई, जबकि अंत में आशीष अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा एवं उपाध्यक्ष, वीवा) और सौरव कुमार (महासचिव, वीवा) ने सबका आभार व्यक्त किया। एनटीपीसी विंध्याचल के परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पर्व को एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बना दिया, जो कार्यस्थल पर समरसता और मिलजुल कर रहने की भावना को और मजबूत करता है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।