Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

रफ्तार का कहर! क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक गंभीर

Published on: 31-01-2025
  • तेज रफ्तार कार शहीद पथ पर रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे 
  • कार चालक की हालत गंभीर, मेदांता हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर मे चल रहा इलाज 

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना अंतर्गत शहीद पथ पर अनियंत्रित तेज रफ्तार क्रेटा कार यूपी 32 एच यू 3766 रेलिंग तोड़कर औरंगाबाद पुल के पास भयंकर रूप से डिवाइडर से टकराकर भिड गई। इस भयंकर सड़क हादसे में युवक अभिषेक सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र विकास सिंह निवासी आजाद नगर थाना सरोजनी नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी चला रहे लगभग 20 वर्षीय युवक साहिल पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी आजाद नगर थाना सरोजनीनगर रेलिंग का एंगल घुस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को लोहे के एंगल काटकर किसी तरह निकाला गया जिसे परिजन लेकर मेदांता हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर गये।

शहीद पथ पर हुए इस भयंकर सड़क हादसे के बाद शहीद पथ पर लंबा भीषण जाम लग गया। हादसे की वजह सूत्रों ने एक डंपर को बताया जो कि अचानक क्रेटा कार के सामने आ गया। सामने आ रहे डंपर को देखकर क्रेटा कार चालक अनियंत्रित हो गया जिससे भयंकर हादसा हो गया।

सूचना पाकर मौके पर बिजनौर थाना पुलिस एवम ट्रैफिक कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ट्रैफिक सामान्य करवाया। हादसा दोपहर लगभग 2:15 बजे हुआ जब अमौसी एयरपोर्ट की ओर से रमाबाई अंबेडकर मैदान की ओर बाए तरफ से आ रही अनियंत्रित क्रेटा कार बीच में लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर दाएं ओर डिवाइडर से जाकर टकराई।

इस भयंकर सड़क हादसे में गाड़ी चला रहे साहिल उम्र लगभग 20 वर्ष एंगल घुस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बगल में बैठे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। शहीद पथ के इस औरंगाबाद अंडरपास क्षेत्र में पूर्व में भी हादसों में कई मौते हो चुकी है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।