Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

राज्य आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.) उ.प्र. मुख्यालय में 42 दिवसीय आपदा प्रबंधन कोर्स का समापन समारोह

Published on: 22-02-2024
  • आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.) उ.प्र. के 59 जवानों को आपदा से निपटने के लिये पूरी तरह किया गया तैयार

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में राज्य आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.) उ.प्र. के 59 जवानों को आपदा से निपटने के लिये पूरी तरह किया गया तैयार सरोजनी नगर के नूरनगर भदरसा में स्थित राज्य आपदा मोचन बल उ.प्र. मुख्यालय में दिनांक 22/02/2024 दिन बृस्पतिवार को 42 दिवसीय आपदा प्रबंधन कोर्स का समापन समारोह का आयोजन किया गया। 42 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ के 59 जवानों को आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षित जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

राज्य आपदा मोचन बल उ.प्र. के प्रभारी सेनानायक हरेन्द्र प्रताप यादव ने जवानों को संबोधित करते हुये, अभ्यास को सफलता का सबसे अहम हथियार बताया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कोर्स अधिकारी अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित एनडीआरएफ के कुशल तैराक एवं सभी आपदाओ से निपटने में सक्षम 09 सदस्यीय प्रशिक्षण टीम ने एसडीआरएफ के प्रशिक्षुओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार किया।

एसडीआरएफ के सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान आपदा से पीड़ित आपदाओं के दृश्यों से अवगत कराकर राहत एवं बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया गया। प्राकृतिक आपदा एवं कृत्रिम आपदाओं में प्राथमिक उपचार, ध्वस्त ढांचा खोज एवं बचाव, बाढ़ व बचाव, रेल दुर्घटना आदि का पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया ताकि भविष्य में उत्तर प्रदेश की एसडीआरएफ द्वारा आपदाओं से पीड़ित जनमानस के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।