Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

“केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में STEM सप्ताह का हुआ शुभारंभ”

Published on: 16-07-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में 15 जुलाई 2025 को STEM प्रमोशन सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच व तकनीकी रुचि को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस की शुरुआत प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा “अम्ल, क्षार एवं उदासीन पदार्थ” के प्रयोगात्मक प्रदर्शन के साथ हुई। तत्पश्चात मृत्युंजय सिंह ने विद्यार्थियों के मध्य स्कूल इनोवेशन काउंसिल (SIC) एवं अटल टिंकरिंग लैब (ATL) की जानकारी साझा की।

इसी क्रम में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने छात्रों को STEM गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और नवाचार की दिशा में प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,शक्तिनगर की अटल टिंकरिंग लैब (ATL) लैब का भ्रमण कराया गया, जहाँ नवीन शर्मा ने ड्रोन, 3डी प्रिंटर, स्मार्ट व्हीलचेयर, स्वचालित नदी सफाई यंत्र आदि उपकरणों का प्रदर्शन किया और छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को अत्यंत प्रेरणादायी और सहज रूप से शांत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत और गहन प्रदान करते हुए अनुराग गुप्ता ने विद्यार्थियों को INSPIRE Awards– MANAK, VVM, SIC, YUVIKA, RBVP जैसे सरकारी नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। STEM सप्ताह की यह शुरुआत छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। STEM सप्ताह के अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसमें प्रश्नोत्तरी, विशिष्ट वैज्ञानिकों के साथ वर्चुअल मीटिंग, प्रोजेक्ट निर्माण आदि प्रमुख हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।