Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का हुआ गठन

Published on: 28-07-2025

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में सत्र 2025-26 के छात्र परिषद का गठन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्मिता शाही के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक अजय सिन्हा का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या द्वारा पुष्प्प-गुच्छ देकर किया गया।

तदुपरांत आदित्य वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने सर्वप्रथम स्कूल कैप्टन यशोवर्धन हरलालका को बैज लगाकर क्रमशः छात्र प्रतिनिधि आरूष अनंत छात्रा प्रतिनिधि स्मृति लोढ़ा व छात्र परिषद के अन्य सदस्यों को भी बैज लगाकर उनके पद की गरिमा से अवगत कराया। क्रमशः छात्र परिषद के अध्यक्ष यशोवर्धन, छात्र प्रतिनिधि आरूष अनंत छात्रा प्रतिनिधि स्मृति लोढ़ा सहित अन्य छात्र परिषद के सदस्यों ने ईमानदारी, लगन व कर्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्यों के निर्वहन की शपथ ली।

कार्यक्रम की इस कड़ी में मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही नहीं, अपितु आप सभी हमेशा एक साथ मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। इस प्रकार विद्यालय परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण का समापन राष्ट्र-गान के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम में हिण्डाल्को के जनसंपर्क एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार, मेजर (सेनि.) ऋषभ महात्मे, शिक्षकगण, विद्यार्थी व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।