Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं एवं 10वीं के छात्रों ने किया विद्यालय को गौरवान्वित

Published on: 13-05-2025
  • कक्षा 12वीं से विज्ञान वर्ग से निखिल सिंह, अंकुश कुमार सिंह एवं कॉमर्स में ओम कुमार मौर्य ने जहां बाजी मारी वहीं कक्षा दसवीं से 6 बच्चों ने 90% से ऊपर प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया

 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। सी बी एस ई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं में डी ए वी पब्लिक स्कूल खडिया के विज्ञान वर्ग से निखिल सिंह 93.4, अंकुश कुमार सिंह 93.4, राजेश कुमार गुप्ता 89.4, प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किए वहीं कॉमर्स वर्ग से ओम कुमार मौर्य 91.4, संजना भारती यादव 91 प्रतिशत, खुशबू 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाए।

कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग से क्लास एवरेज जहां 75.12 प्रतिशत रहा वहीं कॉमर्स से 74.47% प्राप्त कर विद्यालय ने वेरी गुड कैटेगरी में अपना स्थान बनाया। कक्षा 12 में पेटिंग विषय में 07 छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा बढाई।

सी बी एस ई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं से डी ए वी पब्लिक स्कूल, खडिया के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य गुप्ता 93.8, श्रीजा सिंह 92.6, प्रिया कुमारी गुप्ता 91.4, कामना सिंह 91.4, प्रांजल गुप्ता 90.4, प्रिंस मौर्य 90.2, प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा में जहां चार लगाया वहीं कक्षा दसवीं का क्लास एवरेज 72.5 प्रतिशत रहकर विद्यालय को वेरी गुड कैटेगरी में स्थान दिलाया।

प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके मंगल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की तथा साथ ही साथ शिक्षकों को आगामी सत्र हेतु सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम लाने की प्रति आगाह किया। 12वीं तथा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे छात्रों सहित अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।