Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

स्टडी हॉल कानपुर रोड ने पहला स्पोर्ट्स डे, रिद्धिमिक फीट 2023-2024 का किया आयोजन

Published on: 11-12-2023

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थित स्टडी हॉल कानपुर रोड ने दिन रविवार को अपना पहला खेल दिवस, रिदमिक फीट 2023- 2024 मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरौनी के वर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रधान समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष यादव उपस्थित रहे ।शैक्षणिक शिक्षा जितनी आवश्यक है, खेल बच्चे के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

हमारे बच्चों और शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। स्टडी हॉल कानपुर रोड की प्रिंसिपल सुपर्णा चटर्जी ने कहा। मुख्य अतिथि संतोष यादव ने कहा, “हमें इस स्कूल और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। माता-पिता और शिक्षक बच्चों का पालन-पोषण करने और उन्हें सफलता की राह पर ले जाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैं यहां स्टडी हॉल में माता-पिता और शिक्षकों के बीच बंधन और विश्वास देख कर बेहद प्रसन्न हूं । डॉ. उर्वशी साहनी ने दर्शकों को संबोधित किया और कहा, स्टडी हॉल एक खुशहाल स्कूल है। हमारा उद्देश्य बच्चों को सिर्फ शिक्षा देना नहीं है बल्कि उनको आने वाली ज़िन्दगी के लिए तैयार करना है।

आज हमारे बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दी। सभी अभिभावकों का दिल से आभार करना चाहती हूँ उनके समर्थन के लिए।प्री-प्राइमरी दौड़, जंगल थीम से प्रेरित थी। दिन का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं का प्रदर्शन था। योग और क्लैप डांस से लेकर अफ्रीकी नृत्य ने दर्शकों मंत्रमुग्ध किया।

इसके अतिरिक्त, छात्रों ने मनमोहक डम्बल ड्रिल का प्रदर्शन किया। सभी छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और भिभावकों समर्थन से यह आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ़ थैंक्स और राष्ट्रगान से हुआ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।