Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

समाज के मार्गदर्शक हैं शिक्षक, उनकी सेवाओं का अंत कभी नहीं – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 05-04-2024

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया लखनऊ जनपद के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित, बताया समाज का रियल लाइफ हीरो

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिन बृहस्पतिवार को वृन्दावन योजना स्थित एसकेडी अकेडमी में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति द्वारा लखनऊ के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को श्रीमद्भागवत गीता और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सेवानिवृत्ति को जीवन चरण का एक बिंदु बताया, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत शिक्षकों का सामाजिक उत्तरदायित्व और अधिक बढ़ जाता है, शिक्षकों द्वारा समाज को दिशा देने का कार्य जीवन पर्यन्त चलता रहता है।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने देश की प्रगति में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव के परिणाम स्वरुप आजादी के बाद प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1.5 लाख से 15 लाख तक पहुच गयी है, पिछले 77 वर्षों में देश की साक्षरता दर 18% से 78% तक पहुंची, देश के करीब 4 करोड़ 40 लाख युवा उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज नासा का हर दूसरा वैज्ञानिक भारतीय है, विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों और चिकित्सकों में लखनऊ के 25 से अधिक वैज्ञानिक होने का गौरव हमारे शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षार्थियों के सपनों के लिए अपनी नींद के बलिदान देने का परिणाम है।

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ‘आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शिक्षक की बदलती भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आगामी 3-5 वर्ष में डिजिटल आवश्यकताओं के अनुरूप करीब 85 लाख नौकरियों का स्वरुप बदल जाएगा, आज साक्षरता के मायने बदल चुके हैं, डिजिटल शिक्षा ही युवाओं का भविष्य है।उन्होंने आगे जोड़ा कि सरोजनीनगर के छात्र – छात्राओं को आधुनिक, डिजिटल और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब तक क्षेत्र के 10 कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज और 25 कॉलेजों में डिजिटल लैब स्थापित की गयी हैं।

कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने एसकेडी एकेडमी के संस्थापक एसकेडी सिंह का आभार ब्यक्त करते हुए उन्हें लखनऊ में शिक्षा जगत का प्रमुख स्तम्भ बताया।

सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि एसकेडी सिंह की बदौलत लखनऊ ही नहीं बल्कि यूपी और पूरे देश के हजारों छात्र – छत्राओं का आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का सपना पूरा हो सका है।

कार्यक्रम में एसकेडी एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह, प्रिंसिपल डायट अजय कुमार सिंह, एच एन पांडेय शिक्षक शैलेन्द्र दुबे, विनय कुमार, विनीत, रीना त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।