Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Published on: 06-09-2025
शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर में 5 सितंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन ज्ञान और संस्कार के दाता मानवता के सच्चे पथ प्रदर्शक शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इस दिन का चयन भारत के दूसरे राष्ट्रपति महान दार्शनिक और अद्वितीय शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया है। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा को केवल व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना। उनकी सोच थी कि शिक्षक को सम्मान मिलेगा तो शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। आए हुए अतिथियों में मुख्य अतिथि के रूप में मानिकचंद पांडेय, विद्यालय के प्रबंधक से सुजीत कुमार जी, कोषाध्यक्ष खुशहाल सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य महिपाल वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल ने राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मानिकचंद ने भैया बहनों के विकास में शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के शिक्षक को लिखे गए पत्र को संदर्भित किया। कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति की गई। अनेक गीत, भाषण एवं नृत्य गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र संसद एवं कन्या भारती द्वारा किया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।