Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

चोरो का आतंक! चोरी की वारदातों पर नहीं लग रहा अंकुश, जनता में रोष

Published on: 06-09-2024
  • सरोजनीनगर थाना क्षेत्र मे बढ़ रही चोरिया, आखिर कब मिलेगी निजात

लखनऊ। पुलिस चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। चोर आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे भी फेल होते नजर आ रहे हैं। बीते एक माह में करीब एक दर्जन से अधिक वारदात हो चुकीं हैं। लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ है।

पुलिस अधिकारी भले ही दावा करते हों कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करने वाली है। बात करें बीते एक माह की तो करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वारदात अंजाम दी जा चुकीं हैं। खुलासे के नाम पर सिर्फ घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ित को आश्वासन ही हाथ लगता है। न तो पुलिस चोर का पता लगा पा रही है न हीं वारदात पर रोक ही लगा पा रही है।

आपको बताते चले कि सरोजनीनगर के नादरगंज चौकी, बदाली खेड़ा चौकी क्षेत्र मे चोरो का आतंक है। चोर आए दिन किसी न किसी के घर को निशाना बना रहे है। हाल ही मे एक घर से समरसेबल की मोटर चोरी कर ले गए। बदाली खेड़ा चौकी क्षेत्र मे बधूआ तालाब के पास बन रहे मकान से चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्मैकियो का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी के घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुयी है। उक्त घटना के खुलासे को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

वहीं अनौरा में बुधवार की रात्री को अज्ञात चोरों ने कुंदन सिंह के घर घुसकर नकदी व जेवरात लेकर हुए फरार पीड़ित कुंदन सिंह ने बताया कि उनके घर में दो कमरे एक गेस्ट रूम है बुधवार रात्री को वह और उसके दो बच्चे दो भतीजे बाहर गेस्ट रूम में सो रहे थे और उनकी पत्नी बगल वाले सो रही थीं देर रात अज्ञात चोरों ने गेट के ऊपर से फांदकर स्टोर रूम में घुसकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

सुबह जब वह उठे तो देखा स्टोर रूम का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था बैग में रखे पैसे गायब थे। उन्होने इसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति व उनकी पुलिस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित के तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।