Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे के बारह प्रमुख स्थानों पर जलवाए अलाव

Published on: 02-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। विगत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण ठंड में क्षेत्र से आने वाले राहगीरो किसानों व व्यापारियों की सुविधा हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के लगभग 1दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को ठंड से निजात दिलाई।

बताते चलें कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील कस्बे के मेन तिराहा सहित लगभग 1 दर्जन जगहों पर सूखी लकड़ी का अलाव जलवाया जिसमें व्यापारी सहित राहगीर भी तापते नजर आए और लोगों को हो रही भीषण ठंड से राहत मिल सके।

बताते चलें कि उद्योग व्यापार मण्डल प्रतिवर्ष ठण्ड के समय में कस्बे के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने का काम करता है। जिसके तहत इस बार भी उन सभी स्थानों पर अलाव जलवाने का काम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रिंसू वैश्य ,अंकुर गुप्ता, मानस वैश्य, कृष्ण कुमार कसेरा, पप्पू यादव ,विशाल चौरसिया, अनिल जायसवाल, अखिलेश जायसवाल ,गुड्डू मनिहार, ज़ैनुल आबदीन उर्फ लाला ,आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।