Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

सात बच्चों की मां अपने भांजे प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने कोतवाली में दी शिकायत

Published on: 26-08-2025

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात बच्चों की मां अपने भांजे प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद परेशान पति ने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अचली गांव निवासी राजकुमार दिल्ली में पत्नी लालती और सात बच्चों के साथ रहकर एक फार्म हाउस में माली का काम करते हैं। बीते 2 अगस्त को राजकुमार ने गांव स्थित अपने निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए पत्नी लालती को तीन लाख रुपये नकद देकर घर भेजा था। राजकुमार का कहना है कि पत्नी को गांव भेजने के बाद उसने छत डलवाने के इंतजाम के लिए भाइयों से जानकारी ली, तब पता चला कि पत्नी न तो गांव पहुंची और न ही किसी निर्माण सामग्री की व्यवस्था की।

परेशान राजकुमार ने रिश्तेदारों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उसकी पत्नी हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के देवैचा मजरे लाही निवासी 22 वर्षीय भांजे उदयराज के साथ रह रही है।

पति जब रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा तो पत्नी ने साफ कह दिया कि उसने उदयराज के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब वह बच्चों से कोई संबंध नहीं रखना चाहती। काफी समझाने के बाद भी पत्नी घर लौटने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद राजकुमार बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।