Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

90 के दशक के इस सिंगर का नाम है शान , छोटे शहर से आकर बने सिंगिंग इंडस्ट्री की शान

Follow

Published on: 30-09-2024

फिल्मी दुनिया में नाम कमाना और पैर जमाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि जिसने हार नहीं मानना ​​सीख लिया, वही यहां अपने पैर जमाने में सफल होता है। बॉलीवुड में एक ऐसे प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और आज सिंगिंग इंडस्ट्री के सबसे शानदार सिंगर्स में गिने जाते हैं। इस गायक ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। भारतीय संगीत जगत में उनका नाम बड़े गर्व और सम्मान के साथ लिया जाता है। इस सिंगर का नाम शान है, जिनका आज जन्मदिन है.

सिंगर शान का असली नाम क्या है?

क्या आप जानते हैं सिंगिंग इंडस्ट्री के इस स्टार का असली नाम? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं. 90 के दशक से अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने सिंगिंग इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है, क्योंकि वह इस इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर थे। उनका जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। वह एक बंगाली परिवार से हैं।

कई बेहतरीन फिल्मों के गानों को सुरीली आवाज दी

राजू चाचा, दिल चाहता है, 3 इडियट्स, सांवरिया, फना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज देने वाले शान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पॉप, देशभक्ति, रोमांटिक, हिप हॉप, रॉक हर तरह के गाने गाए। उनका नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल है। एक संगीत परिवार से आने वाले शान बचपन से ही ऐसे माहौल में रहे जहां संगीत की पूजा की जाती थी। इस सिंगर के 52वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

सिंगिंग करियर की शुरुआत जिंगल से की

विज्ञापनों में जिंगल गाने से शुरुआत करने वाले शान आज फिल्मों में गाने, टीवी शो होस्ट, जज-कोच, एक्टिंग समेत कई भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कोंकणी, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, नेपाली, अंग्रेजी, हिंदी, उड़िया, मलयालम, तेलुगु, मराठी और असमिया में गाने गाए हैं।

रियलिटी शो भी होस्ट किए

शान ने अपने करियर में सारेगामापा, सारेगामापा लिटिल चैंप, स्टार वॉयस ऑफ इंडिया और स्टार वॉयस ऑफ इंडिया 2 जैसे शो भी होस्ट किए हैं। उनकी आवाज़ में एक जादू है, जो हमारे दिलों को छू जाती है और हमारे कानों को सुकून देती है। चाहे आप अकेले हों या किसी महफिल में, चाहे आपको नया प्यार हुआ हो या ब्रेकअप, या फिर दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हों, उनके गाने हर जगह, हर मौसम और हर मूड में आपका मनोरंजन कर सकते हैं।

इन मशहूर गानों से दिल जीतें

बहती हवा सा था वो, तन्हा दिल, ये हवाएं, चांद रैदियत, मुसु मुसु हंसी, वो पहली बार, हे शोना जैसे कई गाने उनके नाम पर दर्ज हैं, जिन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। वह अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं और गायकी के साथ-साथ खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में तलाशना पसंद करते हैं।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।