खोह में माता आदिशक्ति जगतजननी जगदम्बे माता जी के मन्दिर में रखा गया 05 घन्टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का क्रम
टहरौली – आज खोह में माता आदिशक्ति जगतजननी जगदम्बे माता जी के मन्दिर में 5 घन्टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का क्रम आयोजक-प्रभुदयाल जी वो
टीम प्रमुख स्वामी कुशवाहा जी के द्वारा रखा गया जिसकी समापन बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील टहरौली के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल जी ने चिंतन दिये है हम सभी लोगों प्रतिदिन अपने -अपने घरो में श्री दुर्गा चालीसा का एक पाठ अवश्य करना चाहिए हम सभी लोगों को नशामुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीते हुए धर्मरक्षा राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के लिए सदा अग्रसर रहना चाहिए इस मौके पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा झांसी के जिलाअध्यक्ष उजेन्द्र पटेल, तहसील टहरौली उपाध्यक्ष जयहिंद कुशवाहा,रघुवीर कुशवाहा तहसील उप कोषाध्यक्ष तहसील टहरौली प्रचार मंत्री शिवप्रसाद पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उपाध्यक्ष आशाराम पटेल जी, खुषाली मलखान रैकवार,म़गल दादी, जयराम, श्रीराम,अमान ज्ञानचंद, ओमप्रकाश, प्रभुदययाल आदि सभी लोग उपस्थित रहे आरती के बाद शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया

