Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

रायबरेली: खीरों में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,शव दो हिस्सों में मिला

Published on: 05-09-2025

रायबरेली। थाना खीरों क्षेत्र के निहस्था रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना में युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे, निहस्था रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 50 मीटर दूर सेमरी की ओर रेलवे ट्रैक पर सुरजीपुर मजरे निहस्था गांव निवासी दशरथ पुत्र कल्लू (35 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव देखकर आसपास के लोगों का कलेजा दहल गया और घटना की सूचना तुरंत परिजनों व पुलिस को दी गई।

मृतक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है। मृतक की पत्नी विद्यावती, बेटी अर्चना और बेटे आकाश, आयुष व आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।