Breaking News
खोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्ट

होली मिलन : होली गीतों पर तैलिक साहू महासभा के लोग जमकर थिरके

Follow

Published on: 09-03-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के मिलन समारोह में अबीर गुलाल की होली खेली गयी। होली के भोजपुरी फाग गीतों पर संगीतकार राजकुमार और ग्रुप म्यूजिक के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। होली गीतों पर उपस्थित लोगों के पांव भी खूब थिरके।

यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन के मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े आए हुए अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

सभी ने होली की शुभकामनाएं देेते हुए एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनायी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पप्पू साहू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर अतिथि कुणाल षाड़गी, संजीव श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद, विनोद गुप्ता प्रमोद गुप्ता कमलेश साहू, रामगोपाल जायसवाल, मनोज गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद विदेशी साव, डॉ ऋषिकेश साव, मनकी गुप्ता, शिवलोचन शाह, सुनील प्रसाद, दीपक गुप्ता, मनोज साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुरेश कुमार, शिवलोचन साह, रंजीत कुमार साव, अशोक साव, संजय साहू, राजेश प्रसाद, श्रवन साहू, कमलेश साहू, पूजा साहू, आदित्य धनराज शाह, पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, अवधेश कुमार, संतोष गुप्ता, मनोज साहू, राजू साहू, वीरेंद्र शाह, अजय साहू, सागर साव, गौतम साहू, गणेश सव अभिनाश साव आदि उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।