Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

इंग्लैंड के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाज को नहीं मिलेगा मौका, क्या वह सीधे चैंपियंस ट्रॉफी में एंट्री करेंगे?

Published on: 10-01-2025

ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करने के बाद टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से कोलकाता में 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगी क्योंकि इसके तुरंत बाद ही ICC टूर्नामेंट खेला जाएगा।

 

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से तैयार करना चाहती है, तो ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ दोनों सीरीज में आराम दे सकती है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं केएल राहुल जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आराम मिलने की संभावना है।

चैंपियंस ट्रॉफी में मिल सकता है मौका

राहुल की हालांकि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी  के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जबकि बाकी मैच मेजबान देश पाकिस्तान में होंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से ब्रेक मांगा है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन राहुल उन कुछ बल्लेबाजों में से थे जिन्होंने रन बनाए। वह 10 पारियों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सीमित ओवरों की टीम में राहुल को जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज की चुनौती का सामना करना होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल (5 T20I)

    • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

 

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)

 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।