Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

छत्तीसगढ़ लोकसेवा व राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में स्वर्णिम अध्याय लिखने वालों का हुआ सम्मान

रायपुर। दुर्गुकोंदल। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा के उज्ज्वल सितारों ने आज राजधानी रायपुर में इतिहास रच दिया। सीजीपीएससी-2024 की राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी चयन परीक्षा में सफलता का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले मेधावी अभ्यर्थियों का आज एक भव्य, ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ में स्वागत और सम्मान किया गया। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल, रायपुर द्वारा आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम ने शनिवार की इस शाम को युवाओं के संघर्ष, लग्न और सफलता के उत्सव में बदल दिया।

  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के सफल उम्मीदवार वैभव नाग, अपूर्व मिश्रा, अजय राज कश्यप, चंद्रकांत सोम, कालेश्वर गौर, यामिनी सिदार, लोकश्री श्रीवास एवं नेत्रांश साहू राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और  सहित सभी सफल उम्मीदवारों को मंचासीन अतिथियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही, अतिथियों का परंपरागत शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया और सहयोगियों को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर देकर आभार व्यक्त किया गया।

मुख्य अतिथि स्वामी तन्मयानंद जी महाराज ने कहा कि ये युवा छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए ये युवा प्रशासनिक अधिकारी बनकर राज्य की सेवा में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय वस्त्रकार व करुणानिधि ने किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।