Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

कालीचरण पीजी कालेज में हुआ दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव 2025 का हुआ समापन

Follow

Published on: 29-03-2025

रियाज अहमद

लखनऊ। कालीचरण पीजी कालेज के प्रांगण में आज उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, काव्योम, प्रो शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं कालीचरण पी जी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव 2025 का समापन प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि मनोज जी क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उ. प्र. क्षेत्र (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) विशिष्ट अतिथि प्रो० मंजुला उपाध्याय, प्राचार्य नवयुग कन्या महाविद्यालय व संरक्षक प्रो शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कालीचरण पी जी कॉलेज के मुख्य कुलानुशासक प्रो. डी सी डी आर पांडेय, प्राचार्य कालीचरण पी जी कॉलेज प्रो चंद्रमोहन उपाध्याय , युवा खेल महोत्सव 2025 की संयोजिका प्रो कल्याणी द्विवेदी, सह-संयोजक डॉ मुकेश मिश्रा, डॉ अरुण कुमार यादव आदि प्रमुख लोग समापन सत्र मे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि “खेल हमें न केवल शारीरिक फिटनेस, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है साथ ही उन्होंने खिलाडियों को खेलों के प्रति अपनी अत्यधिक भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रेरित किया और मनोबल बढ़ाया।

विशिष्ट अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया और क्रिकेट और बैडमिंटन के सभी विजयी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी । धन्यवाद ज्ञापन प्रो कल्याणी द्विवेदी ने किया क्रिकेट और बैडमिंटन मे लगभग 110 प्रतिभागी रहे जिसमें क्रिकेट की 4 टीमों में लगभग 65 खिलाड़ी और बैडमिंटन मे 40 से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया। जिसमें बैडमिंटन के समस्त खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और विजयी टीमों के सभी प्रतिभागियों को रू-1100 की नकद राशि और क्रिकेट मे विजेता टीम को रू-2100 व मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डॉ बी एन पाठक, पंकज उपाध्याय, बलराम वर्मा, अशोक त्रिपाठी, योगेश तिवारी, कौंतेय जय, अनमोल मिश्र, राहुल त्रिपाठी, राघव मिश्र, अभिषेक पाठक और तुषार जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने इस युवा खेल महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।