विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन ने microRNA की खोज की, जिसके लिए उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। – मानवाधिकार मीडिया
Nobel Prize 2024: साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस साल का अवॉर्ड 1901 के बाद से फिजियोलॉजी या चिकित्सा में दिया जाने वाला 115वां नोबेल पुरस्कार है। 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जिसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार का ऐलान होगा।
2023 में इन्हें मिला था पुरस्कार
इससे पहले साल 2023 में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया था। इस खोज की वजह से कोरोना वायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली थी।
2022 में किसे मिला था पुरस्कार
2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
यह भी जानें
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link भारत-कनाडा विवाद में अब ब्रिटेन भी शामिल हो गया है, स्टार्मर ने ट्रूडो […]
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link आसमान में होगा अद्भुत दृश्य, 6 ग्रह एक साथ करेंगे परेड, जानें इसे […]
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link यरूशलम: इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने शुक्रवार को अहम बैठक की है। बैठक यह […]