Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

विदर्भ की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश किया।

Published on: 17-01-2025

 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वडोदरा के मैदान पर विदर्भ और महाराष्ट्र की टीम के बीच में खेला गया। करुण नायर की कप्तानी में खेल रही विदर्भ की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए मुकाबले को 69 रनों से अपने नाम करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। विदर्भ की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 380 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरे महाराष्ट्र की टीम 50 ओवर्स में 311 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। अब 17 जनवरी को विदर्भ की टीम का खिताबी मुकाबले में कर्नाटक की टीम से मुकाबला होगा।

 

दर्शन नालकंडे और नचिकेत ने गेंद से दिखाया कमाल

विदर्भ की टीम के खिलाफ 381 रनों के बड़े टारगेट का पीछे करने उतरी महाराष्ट्र टीम की शुरुआत ही काफी खराब रही जिसमें उन्होंने 8 के स्कोर पर अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया, इसके बाद 49 के स्कोर पर टीम को दूसरा बड़ा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा। महाराष्ट्र की टीम पहले 10 ओवर्स में जहां 57 के स्कोर तक ही पहुंच सकी तो उन्होंने अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए थे। अर्शीन कुलकर्णी ने जरूर एक छोर संभालते हुए 90 रनों की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें उम्मीद के अनुसार साथ नहीं मिल सका, जिसमें अंकित बावने जहां 50 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नाइक 49 रनों की पारी ही खेलने में कामयाब हो सके। विदर्भ की तरफ से गेंदबाजी में दर्शन नालकंडे और नचिकेत ने 3-3 विकेट अपने नाम किए तो वहीं पार्थ भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

विदर्भ की तरफ से यश और ध्रुव ने खेली शतकीय पारी

इस मुकाबले में विदर्भ टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनके दोनों ओपनिंग बल्लेबाज यश राठौड़ और ध्रुव शौरी के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली, जिसमें दोनों ने पहले विकेट के लिए 224 रनों की शानदार साझेदारी की। यश राठौड़ जहां 116 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे तो वहीं ध्रुव के बल्ले से 114 रन देखने को मिले। इसके अलावा अब तक टूर्नामेंट में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विदर्भ टीम के कप्तान करुण नायर के बल्ले से इस मुकाबले में भी 44 गेंदों में 88 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। अब विदर्भ का सामना फाइनल में कर्नाटक की टीम से होगा जिनका भी इस टूर्नामेंट में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।