Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

Vijay Hazare Trophy: फाइनल मुकाबला विदर्भ और कर्नाटक के बीच।

Published on: 18-01-2025
 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मुकाबला अब तक इस टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली विदर्भ और कर्नाटक की टीम के बीच में 17 जनवरी को वडोदरा के स्टेडियम में खेला जाएगा। विदर्भ की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी तो वहीं कर्नाटक ने हरियाणा के खिलाफ 5 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबले को जीत फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। करुण नायर की कप्तानी में विदर्भ की टीम का इस बार टूर्नामेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें खुद करुण नायर का बल्ले से अविश्वसनीय प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं कर्नाटक की टीम भी मयंक अग्रवाल की कप्तानी में ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक के सफर में सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करते हुए यहां तक पहुंची है।

 

विदर्भ की बल्लेबाजी से पार पाना कर्नाटक के लिए नहीं होगा आसान

वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें विदर्भ टीम की बल्लेबाज और कर्नाटक टीम गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हुए परिणाम काफी कुछ इसपर निर्भर रहने वाला है। सेमीफाइनल मुकाबले में जहां विदर्भ टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज यश राठौड़ और ध्रुव शौरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे तो वहीं कप्तान करुण नायर के बल्ले से भी 88 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। नायर अभी तक इस टूर्नामेंट में 752 रन बना चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल का नाम है जिन्होंने भी 619 रन बनाए हैं, ऐसे में इस मुकाबले को लेकर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं।

फाइनल मुकाबला यहां देख सकते फैंस लाइव

विदर्भ और कर्नाटक के बीच होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो ये भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होगा जिसमें इसका टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं खिताबी मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो सिनेमा की एप पर होगी जहां फैंस आसानी से इस मैच को देख सकते हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।