Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

विवियन डीसेना या रजत दलाल! फैंस ने बताया, किसमें है शो जीतने की क्षमता?

Published on: 18-01-2025

Bigg Boss 18: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है। उससे पहले ही नेटिजेंस ने शो के विजेता की भविष्यवाणी करना शुरू कर दी है। टॉप 6 फाइनलिस्ट में रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और करणवीर मेहरा ने दर्शकों का दिल जीत अपनी जगह बना ली है। वहीं वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, ट्रॉफी को लेकर करणवीर मेहरा, विवियन डिसेना और रजत दलाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस सीजन 18 के फिनाले से पहले चल रहे वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे विवियन डीसेना और रजत दलाल है। इन 6 खिलाड़ियों में से किसमें ट्रॉफी जीतने का कितना दम है, चलिए जानते हैं।

 

बिग बॉस 18 विनर होगा ये फाइनलिस्ट

हाल ही में शो ‘बिग बॉस 18’ के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फैंस से पूछा गया कि किस फाइनलिस्ट के गेम प्लान या रणनीति ने उन्हें सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया। कमेंट सेक्शन में दर्शकों ने विजेता के नाम की भविष्यवाणी की है। ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले से पहले दर्शक रजत दलाल को विजेता के रूप में देखना चाहते हैं। हां, आपने सही पढ़ा!, यूजर्स सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में कमेंट कर रहे हैं, ‘रजत भाई आपने विजेता हैं’, ‘विजेता रजत’, ‘रजत दलाल विनर’ और ‘केवल रजत दलाल विनर होगा’। इस बीच, कुछ लोगों ने विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा को भी सपोर्ट किया है। वहीं वोटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रजत दलाल है और दूसरे पर विवियन डीसेना है।

बिग बॉस 18 के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड

बिग बॉस वोट के अनुसार, बिग बॉस 18 के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड में आज रजत दलाल वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि विवियन और करणवीर मेहरा पीछे हैं। वहीं ईशा सिंह पर खतरा मंडरा रहा है। एक्ट्रेस शो से बाहर हो सकती है।

    • रजत – 41% (62,419 वोट)

 

    • विवियन – 29% (43,833 वोट)

 

    • करण – 15% (23,041 वोट)

 

    • अविनाश – 6% (9,552 वोट)

 

    • चुम – 5% (7,815 वोट)

 

    • ईशा – 2% (3,299 वोट)

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।