Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

‘विमानों को लगातार क्यों मिल रही बम की धमकियां , सरकार क्या कदम उठा रही ? विमानन मंत्री ने दिया जवाब

Follow

Published on: 18-10-2024

 

हाल ही में विभिन्न उड़ानों में बम होने की अफवाहों ने सबकों चिंतित कर रखा है। हालांकि, इसको लेकर सरकार एक्शन में दिख रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई की जा रही है।  हम किसी भी तरह की साजिश पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन जितना हमें पता है, ये कॉल कुछ नाबालिगों और शरारती लोगों की ओर से आ रही हैं। ये सभी छोटी-मोटी और अलग-थलग घटनाएं हैं। ऐसी कोई साजिश नहीं है जिस पर हम टिप्पणी कर सकें।
मंत्री ने आगे कहा कि अपनी ओर से, हम यह देखेंगे कि हम क्या सर्वोत्तम कर सकते हैं। हम मंत्रालय के भीतर भी एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसियों से बात कर रहे हैं।’ विचार-विमर्श चल रहा है। आज ही मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में बम की धमकी मिलने के बाद आपात्कालीन स्थिति घोषित कर दी गई। आज, एयर इंडिया की पांच उड़ानों, दो विस्तारा और दो इंडिगो उड़ानों को भी बम की धमकियां मिलीं, जिससे एयरलाइनों को मिली धमकी भरे कॉल की सूची में यह भी शामिल हो गया है।
पिछले तीन दिन में 19 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी के कारण रियाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चौबीस घंटे से भी कम समय में नौ उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और तीन दिन में कम से कम 19 उड़ानों के लिए ये धमकी मिली। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सभी धमकियां झूठी निकलीं। बुधवार को इंडिगो की चार उड़ानें, स्पाइसजेट की दो उड़ानें और अकासा एयर की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंगलवार देर रात विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक-एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इंडिगो को तीन उड़ानों में बम की धमकी मिली, जिसमें रियाद-मुंबई की एक उड़ान भी शामिल है, जिसे मस्कट (ओमान) की ओर मोड़ दिया गया। रियाद सऊदी अरब का एक शहर है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान को अलग-थलग कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। मुंबई से सिंगापुर जाने वाली एक अन्य उड़ान को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला और उड़ान को सिंगापुर में उतारा गया। साथ ही, चेन्नई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को भी सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।