Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

क्या जम्मू-कश्मीर में फिर से 370 लागू होगा? उमर अब्दुल्ला की सरकार बनने पर क्या होंगी उसकी प्राथमिकताएं?

Follow

Published on: 11-10-2024

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली में समय लगेगा लेकिन हमारा पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। हम कांग्रेस से बात करेंगे और तय करेंगे कि कब शपथ लेनी है।

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में है। आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया। इन सबके बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बताया है कि उनकी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार की क्या प्राथमिकताएं रहने वाली हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यहां के लोगों के सामने आने वाले सभी मुद्दों को हल करना है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार हमारे साथ अच्छा व्यवहार करेगी और हम राज्य का दर्जा बहाल करेंगे।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली में समय लगेगा लेकिन हमारा पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। हम कांग्रेस से बात करेंगे और तय करेंगे कि कब शपथ लेनी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सीमाएँ पाकिस्तान और चीन जैसी परमाणु शक्तियों से लगती हैं। केंद्र को इसका एहसास करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि हमें यूटी के प्रशासन में पूरा समर्थन मिलेगा। उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए बृहस्पतिवार को धन्यवाद दिया।

अब्दुल्ला ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो फैसला किया गया है, उसके बारे में आप सभी को जानकारी है। नेकां विधायक दल की बैठक हुई, विधायक दल ने अपना नेता तय कर लिया है और मैं पार्टी विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि सात में से चार निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को को समर्थन दे दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस के साथ बातचीत की जा रही है। उन्हें फैसला करने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया है। जैसे ही वे हमें समर्थन पत्र देंगे, मैं सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा।’’

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।