Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

क्या फिर खिलेगा अंबाला कैंट विधानसभा में कमल या कोई अन्य दल जीत करेगा हासिल? बीजेपी की राह नही आसान

Follow

Published on: 02-10-2024

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य की जनता करेगी. अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सामान्य सीट है, जो एससी, एसटी के लिए आरक्षित नहीं है. आपको बता दें कि अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र चंडीगढ़ के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। अंबाला कैंट सीट पर 05 अक्टूबर 2024 को मतदान होना है.
अंबाला कैंट सीट का इतिहास
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 विधानसभा चुनाव के दौरान अंबाला कैंट इलाके में 1,96,870 मतदाता थे. जिनमें से 1,94,777 पुरुष मतदाता और 92,090 महिला मतदाता थीं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल विज को मैदान में उतारा गया है. वह इस सीट से 6 बार विधायक रहे हैं. हालांकि, इस बार उनके विधायक बनने की राह पहले जितनी आसान नहीं रहने वाली है. कांग्रेस ने पूर्व पार्षद परविंदर सिंह परी पर दांव लगाया है. आप पार्टी ने राज कौर गिल को टिकट देकर आधे से ज्यादा वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की है. पूर्व कांग्रेस नेता चित्रा सरवारा इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं.
अम्बाला कैंट
आपको बता दें कि हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर 5 अक्टूबर 2024 को मतदान होना है. पहले इस सीट पर 01 अक्टूबर को मतदान होना था. लेकिन कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के अनुरोध के बाद ECI ने मतदान की तारीख बदल दी. हरियाणा की सभी 89 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे 08 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे.
अंबाला कैंट सीट से उम्मीदवार
अनिल विज- बीजेपी
परविंदर पाल पारी- कांग्रेस
ओंकार सिंह- इनेलो और बसपा का गठबंधन
राज कौर गिल- आम आदमी पार्टी
अवतार सिंह- जेजेपी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम गठबंधन
पिछले चुनाव के विजेता
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिज विज ने जीत हासिल की थी. उन्होंने चित्रा सरवारा को हराया था. कांग्रेस प्रत्याशी वेणु सिंगला 8,534 वोटों के साथ तीसरे और बसपा के राजेश कुमार 1,938 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे.

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।