Breaking News
लखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचारसैन एंटोनियो स्पर्स बनाम डेट्रॉइट पिस्टन चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (23 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार

बाहर की पैथोलॉजी से खून जांच करा रही नर्स, महिलाओं को देना पड़ा महंगा दाम

Published on: 16-09-2025
  • अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा निजी पैथोलॉजी का एजेंट

रायबरेली। कमीशन के चक्कर में सीएचसी खीरों में बाहर की महंगी खून जांच कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को उठे मामलों के बावजूद मंगलवार को भी कई महिलाओं को मजबूरन निजी पैथोलॉजी से महंगी जांच करानी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि निजी पैथोलॉजी का एक एजेंट सीएचसी की इमरजेंसी में ही महिलाओं का सैंपल लेने पहुंच गया।

मंगलवार दोपहर बाद सीएचसी में पहुंचीं कई महिला मरीजों ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने उन्हें बाहर की पैथोलॉजी से जांच कराने के लिए विवश किया। दो महिलाओं ने जब मना किया तो भी उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ी। झमकोरियापुर गांव से पहुंची एक गर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स पूर्णिमा ने भी बाहर की पैथोलॉजी से जांच कराने का दबाव बनाया। नाराज होकर वह बिना इलाज कराए ही लौट गई।

इस मामले में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मनोज मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की जांच और प्रसव की जिम्मेदारी नर्सों की होती है, उनका इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। वहीं सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने साफ कहा कि बाहर की पैथोलॉजी से जांच कराना गलत है, अगर बार-बार मना करने पर भी ऐसा किया जा रहा है तो कार्रवाई होगी।

प्रसव में वसूली और अभद्रता की भी शिकायतें

सीएचसी की नर्स पर पहले भी प्रसव के नाम पर वसूली और मरीजों से अभद्र व्यवहार के कई आरोप लग चुके हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की और हर शिकायत को दबा दिया।

स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों व मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से इस मामले में हस्तक्षेप कर सीएचसी खीरों की कार्यप्रणाली की जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।