Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

गुरुग्राम की महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी को समर्थन जताया, घर के वोट पर दिया अनोखा जवाब

Follow

Published on: 30-09-2024

गुरूग्राम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि गुरूग्राम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार पहलवान प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार गुरुग्राम के विकास को लेकर साजिश रच रहा है और लोगों को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहा है.

हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम प्रदेश पहुंच चुकी है. जहां हमारे संपादक नीरज कुमार दुबे ने गुरुग्राम विधानसभा सीट पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की.

बातचीत के दौरान बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि गुरुग्राम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार पहलवान प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार गुरुग्राम के विकास को लेकर साजिश रच रहा है और लोगों को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहा है.

प्रचार में जुटी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की तारीफ की और कहा कि इस सरकार में गैस सिलेंडर के दाम कम होने लगे हैं. इसके साथ ही सरकार की कई योजनाएं छात्रों और गरीबों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं. उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर विशेष खुशी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी की वजह से देश का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है. पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इस चुनाव में हिंदुत्व भी एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है, जिसे लेकर बीजेपी हमेशा से मुखर रही है.

महिलाओं ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई अन्य केंद्रीय और राज्य योजनाओं के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और दुनिया में उनके योगदान के कारण वे प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक हैं और मोदी पूरे देश के दिलों में हैं. इलाके की कई अन्य महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि विरोधी सिर्फ अफवाह और झूठ फैलाने का काम करते हैं.

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।