Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

योग भगाए रोग तथा योग से ही निरोगी काया है संभव – संध्या एल पांडेय

Published on: 21-06-2025

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 21 जून 2025 को ११वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीबीएसई बोर्ड के निर्देशन के अंतर्गत बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए गए।

जिसमें बच्चों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए योग से संबंधित ड्राइंग, पेंटिंग निबंध लेखन, भाषण एवं योग गीत प्रस्तुत पर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 19 जून से ही कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय के साथ योग एवं आसान से संबंधित अभ्यास कार्य किया।

११वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने सर्वप्रथम अपने संदेश में बताया कि योग भारत की अमूल्य विरासत है। वैश्विक पटल पर योग ने देश को सम्मान दिलाया है।

योग शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि योग भगाए रोग तथा योग से ही निरोगी काया सम्भव है।

तदुपरांत कक्षा तृतीय से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने तथा पीईटी अल्पना शर्मा एवं निखिल दत्ता के दिशा निर्देशन में गायत्री मंत्र, ध्यान अवस्था तथा ओम ध्वनि उच्चारण के साथ-साथ खड़े होने, बैठने एवं लेटने की अवस्था के आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, सुखासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन एवं पवन मुक्त आसन का अभ्यास किया।

साथ ही साथ प्राणायाम प्रक्रिया के अंतर्गत कपालभाति, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी का भी अभ्यास किया। अंत में शवासन की अवस्था के माध्यम से सभी योग प्रशिक्षणार्थियों को आराम की मुद्रा में लाया गया।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर सीसीए प्रभारी श्रीमती मंजु शुक्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ जो की सभी के लिए अत्यंत लाभदायक रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।