Tuesday, 24 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा महाबांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा●कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान●ठंड के बीच 18 राज्यों में बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी बिहार का मौसम●संजय निषाद का ऐलान, आजमगढ़ की दो और मंडल की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी●कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस●IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ, भारत को WTC फाइनल की दौड़ में झटका; न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर खिसका●बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 से, सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी सेक्शन पर दौड़ेगी ट्रेन; विद्युतीकरण पूरा●लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर रूसी युद्धपोत पर ड्रोन हमला, जहाज में लगी आग; जेलेंस्की ने ली जिम्मेदारी●अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा महाबांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा●कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान●ठंड के बीच 18 राज्यों में बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी बिहार का मौसम●संजय निषाद का ऐलान, आजमगढ़ की दो और मंडल की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी●कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस●IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ, भारत को WTC फाइनल की दौड़ में झटका; न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर खिसका●बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 से, सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी सेक्शन पर दौड़ेगी ट्रेन; विद्युतीकरण पूरा●लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर रूसी युद्धपोत पर ड्रोन हमला, जहाज में लगी आग; जेलेंस्की ने ली जिम्मेदारी
अपराध

अवैध मानव अंडाणु रैकेट पर ईडी की कार्रवाई, उनतीस लाख बरामद

23 October 2026, 6:13 am  |  लोकायत दर्पण

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र में अवैध मानव अंडाणु रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। साथ ही बैंक लॉकर और म्यूचुअल फंड निवेश को सीज किया गया है।

ईडी के मुंबई जोनल कार्यालय ने 16 अक्टूबर को ठाणे, बारामती और नासिक में अस्पतालों और आईवीएफ केंद्रों सहित दस ठिकानों पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत ठाणे पुलिस की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार मंजूषा वानखेड़े और 16 अन्य लोगों का एक संगठित नेटवर्क आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अंडाणु दान के लिए भर्ती करता था और उन्हें आईवीएफ केंद्रों व एआरटी बैंकों को उपलब्ध कराता था। महिलाओं को एजेंटों के जरिए भुगतान किया जाता था, जबकि बिचौलिए कमीशन लेते थे।

जांच में आधार कार्ड, शपथ पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और रक्त जांच रिपोर्ट जैसे जाली दस्तावेज बनाकर दानदाताओं की पहचान छिपाने और बार-बार प्रक्रिया कराने के आरोप भी सामने आए हैं। इससे महिलाओं को गंभीर चिकित्सकीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता था।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →