मुंबई के घाटकोपर में कपल पर नाबालिगों का हमला, अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर डंडों से पीटा; 8 हिरासत में

मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक पार्क में 20 नवंबर को एक युवक-युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई। दोनों फोटो खिंचवा रहे थे, तभी 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने उन पर अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर लड़कों ने डंडों से हमला कर दिया और सीढ़ियों तक पीछा किया।
पुलिस ने शिकायत पर 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया है और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।



