सिवनी में होटल में ठहरे कपल को पुलिस की धमकी, ‘बैग में गांजा रख दो’; वीडियो वायरल, टीआई लाइन अटैच

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक होटल में ठहरे बालिग कपल को धमकाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी कपल के बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। होटल संचालक ने अधिकारियों पर हर महीने पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कोतवाली टीआई को लाइन अटैच कर दिया है, जबकि एएसपी और सीएसपी की भूमिका की जांच की बात कही गई है। आईजी ने भी मामले में एसपी से रिपोर्ट मांगी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।



