कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी से संवाद के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा है और बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले छोटे-मझोले उद्योगों तथा कृषि को मजबूत करना जरूरी है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भारत विरोधी प्रचार करार दिया है।



